टोक्यो। जापान के रहने वाले 64 वर्षीय यासुओ ताकामात्सु की कहानी भी Sad story की तरह है सुन आपकी आंखों मे भी जरूर आंसू आ जाएंगे। यासुओ पिछले 10 सालों से अपनी खोई हुई पत्नी युको की तलाश में समुद्र की गहराइयों में गोते लगा कर रहे हैं।

2011 में आई थी सुनामी

यासुओ की पत्नी साल 2011 में आए भीषण सुनामी में ही लापता हैं, तब से ही वह युको की खोज करने हर दिन डाइविंग सूट पहनकर पानी में उतर जाते हैं। अपनी पत्नी के लिए यासुओ ताकामात्सु के प्यार की चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है। कई लोग उनकी कहानी को आगे शेयर कर रहे हैं।

इनकी प्रेम भी एक उदाहरण है


दुनियाभर में कई प्यार करने वाले जोड़े हुए हैं, जिनकी प्रेम कहानी आज भी उदाहरण के तौर पर लोगों को सुनाई जाती है। युको के लिए यासुओ ताकामात्सु का प्यार भी कुछ ऐसा ही है। सुनामी में अपनी पत्नी को खोने के बाद यासुओ ने अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस हासिल किया और फिर लग गए समुद्र का कोना-कोना छानने में। पिछले सात सालों से यासुओ अकेले अंडरवॉटर डाइव कर रहे हैं ताकि समुद्र के अंदर अपनी पत्नी से संबंधित कोई चीज खोज सकें।

जापान सरकार ने चलाया सर्च अभियान


इतना ही नहीं यासुओ ताकामात्सु सिर्फ अपनी पत्नी की तलाश ही नहीं करते बल्कि वह दूसरे लोगों को खोए हुए सामान या पुरानी यादों को समुद्र में खोजकर निकालते हैं। दरअसल, जापान की सरकार ने करीब ढाई हजार लोगों की गुमशुदगी के चलते अंडरवॉटर सर्च अभियान चलाया है। यासुओ ताकामात्सु भी इस अभियान से जुड़े हुए हैं, और अपनी पत्नी के अलावा दूसरों को भी तलाश कर रहे हैं। अब तक यासुओ को पानी के अंदर कई लोगों के कपड़े, एल्बम जैसी कई चीजें मिल चुकी हैं।


700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी तब सुनामी सुनामी


समुद्र में दफन इनते सामानों के बीच आज तक यासुओ को अपनी पत्नी से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। आपको बता दें कि साल 2011 में जापान के उत्तरपूर्वी कोस्ट में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 133 फीट लंबी लहरों ने तबाही मचा दी थी। समुद्र से उठी ऊंची लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी भारी नुकसान पहुंचाया था, इस सुनामी की वजह से जापान में 15 लोगों को अपनी जानें गवानी पड़ी।


पत्नी की सुरक्षा को लेकर हमेशा फिक्रमंद थे यासुओ


वहीं, लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ना पड़ा था। जब सुनामी आई तो यासुओ ताकामात्सु को अंदाजा नहीं था कि वह अपनी पत्नी को हमेशा के लिए खो देंगे। युको एक बैंक में काम करती थीं जो एक पहाड़ के पीछे थे, हालांकि उस दिन कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन सुनामी इतनी भयानक थी कि उसमें कई कर्मचारियों के डूबने से मौत हो गई। हालांकि युको की बॉडी को कुछ पता नहीं चला।


Post a Comment

Previous Post Next Post