मौसम के अचानक करवट लेने से शुक्रवार को कई राज्यों में दोबारा ठंड का एहसास होने लगा। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फ गिरी है। दिल्ली-NCR, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। इधर, गुड़गांव के सेक्टर-82 में बिजली गिरने से 4 लोग झुलस गए। ये लोग बारिश से बचने के लिए पार्क में एक पेड़ के नीचे खड़े थे।

बिजली गिरने की यह घटना सिग्नेचर विला वाटिका के पार्क में शाम को करीब सवा चार बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों की उम्र करीब 30 साल है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। यह घटना यहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। बिजली गिरने का वीडियो देखने के लिए ads पर क्लिक करें।



हिमाचल प्रदेश : 7 जिलों में यलो अलर्ट 
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह तूफान आया और तेज हवाएं चलीं। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज कर गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 7 जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में यलो अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी रविवार तक जारी रहेगी।

दिल्ली-NCR : बारिश से आंदोलन कर रहे किसानों की मुश्किल बढ़ी
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से मौसम बदल गया। कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। इससे कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश शुरू होते ही किसानों ने टेंट में रखे खाने-पीने के सामान को भीगने से बचाया। टेंट में रखे सभी बिस्तर भी भीग गए। उन्हें बाद में बदल दिया गया ताकि किसानों को दिक्कत न हो।

किसानों ने कहा कि हम मौसम में बदलाव के साथ कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खेतों में रहने के दौरान भी हमारे साथ ऐसा ही होता है। हम अपने जीवन में हर रोज ऐसे हालात का सामना करते हैं।

दिल्ली में भी हल्की बारिश की वजह से मौसम में कुछ ठंडक लौट आई।
दिल्ली में भी हल्की बारिश की वजह से मौसम में कुछ ठंडक लौट आई।
पंजाब के पटियाला में तेज हवा और बारिश की वजह से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post