नवरात्र के पहले दिन शर्मनाक मामला सामने आया है। शनिवार काे जब घराें में मां अंबे की घट स्थापना की जा रही थी। उसी दाैरान पिपराली राेड पर स्थित एक बाडे़ में कचरे के ढ़ेर में बालिका का छह माह का भ्रूण मिला। पिपराली राेड पर सूरज कम्प्यूटर के पीछे सूने प्लाॅट में कचरा बीनने के लिए एक महिला पहुंची ताे उसे एक खाकी रंग का कार्टून मिला। थाेड़ा वजन लगने पर उसने खाेल कर देखा ताे महिला दंग रह गई।
प्लास्टिक की थैली में नवजात का भ्रूण था। उसने वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। लाेगाें ने फोन कर इसकी सूचना उद्योग नगर थाने में दी। एएसआई नत्थू सिंह ने बताया कि भ्रूण काे दाे प्लास्टिक की थैली में लपेट कर कार्टन के अंदर डाला हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच के लिए रख लिए हैं। शव काे नगर परिषद ने बुच्याणी में दफना दिया। मामले की जांच की जा रही है।
100 ग्राम की थी मासूम और सिर पर बाल भी नहीं आए थे
6 माह के भ्रूण का वजन 100 ग्राम था। सिर पर बाल भी विकसित नहीं हुए थे। हाथ और पैराें की अंगुलियाें पर छाेटे-छाेटे नाखून उगने शुरू ही हुए थे। वह पूरी तरह निवस्त्र थी और तन पर एक कपड़ा भी लपेटा हुआ नहीं था। पुलिस ने संभावना जताई है कि काेई उसकाे देर रात काे कचरे से भरे प्लाॅट में फेंक कर गया है। पुलिस अासपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पड़ताल की जा रही है कि डिलीवरी घर में हुई है या फिर अस्पताल से लाकर इसकाे यहां फेंका गया है। इसकी पड़ताल की जा रही है।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, जांच जारी
उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चाैबे ने बताया कि पिपराली राेड सिटी लाइट काॅलाेनी के सुरेश सैनी ने रिपाेर्ट दी है कि काेई महिला भ्रूण काे यहां छाेड़ कर गई है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भ्रूण काे छाेड़ने वाली अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है।
हमारी आप से अपील : अगर आप इस बच्ची के घरवालों को जानते हैं तो 100 नंबर पर पुलिस को फोन करके सूचना दें, ताकि समाज में छिपे हुए ऐसे अपराधियों को सजा मिल सके। हम जानते हैं कि यकीनन इस तस्वीर ने आपको विचलित किया है, लेकिन मामले की गंभीरता दिखाने के लिए इसे प्रकाशित करना जरूरी था।

Post a Comment