हरियाणा के गुडग़ांव से नामी कंपनी के कारों के पार्टस से भरा एक ट्रक लूट लिया गया। ट्रक का चालक शनिवार को मोगड़ा में बेहोशी हालत में मिला। यह ट्रक 15 अक्टूबर को हरियाणा के गुडग़ांव से रवाना हुआ था और उसे अहमदाबाद जाना था। अजमेर के किशनगंढ़ में किसी ने चाय पिलाने के बाद ट्रक का माल लूट लिया।

पुलिस ने अब इस दिशा में गहनता से तफ्तीश आरंभ की है। ट्रक मालिक की तरफ से कुड़ी थाने में लूट का केस दर्ज करवाया गया। दो लोगों की पहचान के प्रयास जारी है। कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले संदीप सिंह पुत्र ईश्वरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसने 15 अक्टूबर को एक ट्रक में मारूति कार कंपनी के पार्टस करीबन 18 - 20 लाख रुपयों के भर कर चालक रमजान के साथ रवाना किया था। ट्रक को अहमदाबाद भेजा गया था। ट्रक चालक गाड़ी को लेकर राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के साथ अजमेर होते हुए जा रहा था।

तब चालक रमजान को बीच रास्ते में दो लोगों ने हाथ देकर रूकवाया। फिर उसमें सवार हो गए। रमजान ट्रक लेकर अजमेर के किशनगढ़ इलाके में पहुंचा तब वहां पर चाय पी थी। इससे वह बेहोशी की हालत में आ गया। फिर उसे पता नहीं चला कि वह कब और कैसे आगे बढ़ा।

थानाधिकारी जुल्फिाकार अली ने बताया कि शनिवार की सुबह मोगड़ा में यह ट्रक व उसका चालक पुलिस को मिले। तब इसका चालक कुछ बेहोशी की स्थिति में था और बोल पाने में भी कुछ असमर्थ लग रहा था। उसने मालिक को ट्रक के भरे माल को लूटे जाने की जानकारी दी थी। इस पर उसका मालिक जोधपुर पहुंचा। रमजान का मेडिकल करवाया गया।

रमजान ने पुलिस को बताया कि उसे अजमेर में किशनगढ़ के पास में किसी ने चाय पिलाई थी। फिर वह बेहोश सा हो गया। बाद में उसे कुछ पता नहीं। संदेह है कि उससे लिफ्ट वाले दोनों शख्स ने ही खिलाकर ट्रक का माल लूटा है। ट्रक में लादा गया माल करीबन 18- 20 लाख का है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में लिप्त बदमाशों का का पता लगाने को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post