फेस्टिवल सीजन में 21 अक्टूबर से गंगानगर से बांद्रा के लिए ट्रेन को मंजूरी दी गई है। ट्रेन सीकर भी रुकेगी। ट्रैक पर गाड़ी संख्या 0 97080 9707 व 0 97080 9708 का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी वाया अहमदाबाद होकर बांद्रा पहुंचेगी। गाड़ी का संचालन 30 नवंबर तक किया जाएगा। यानी ट्रैक पर गाड़ी के कुल 42 अप डाउन होंगे।
इसके बाद ट्रेन को सुचारू रखने के लिए नए सिरे से आदेश जारी किए जाएंगे। यात्री सोमवार से ऑनलाइन या ऑफलाइन रिजर्वेशन करवा सकेंगे। ट्रेन संचालन की स्वीकृति मिलने पर रेल सलाहकार समिति सीकर स्टेशन के सुरेश अग्रवाल व नरेश बगड़िया ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
गंगानगर से बांद्रा : ट्रेन गंगानगर से 20 अक्टूबर को रात 9:40 बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी। सुबह 6:50 बजे सीकर स्टेशन पहुंचेगी। सुबह 8:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से सुबह 8:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6:00 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
बांद्रा से गंगानगर : गाड़ी 22 अक्टूबर को बांद्रा से सुबह 8:55 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 7:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। रात 11:05 बजे सीकर पहुंचेगी। रात 11:10 बजे सीकर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे गंगानगर पहुंचेगी।

Post a Comment