भिवाड़ी के गांव खिदरपुर में एक महिला का अधकटा शव शुक्रवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शरीर के अन्य हिस्सों का तलाशना शुरू किया तो झाड़ियों में करीब दो सौ मीटर की परिधि में दोनों हाथ अलग-अलग जगह मिले जबकि बालों में उलझा मांस को लोथड़ा जैसा हिस्सा भी मिला।

 जो उसके सिर का हिस्सा बताया जा रहा है। उसे बुरी तरह से कुचला गया था।
आशंका है कि महिला की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव के बेरहमी से टुकड़े कर के यहां पटके गए। शव खिदरपुर गांव से सांथलका की तरफ जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे मिला। घटना की सूचना पर भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी भी मौके पर पहुंचे। शव का जो हिस्सा मिला वह कमर से नीचे और जांघों के बीच का हिस्सा था। जिसे बुरी तरह काटकर शरीर से अलग किया गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर आसपास के इलाके में शव के अन्य हिस्सों की तलाश कराई।
खिदरपुर गांव के जंगल में शव के अन्य हिस्सों को तलाशती पुलिस।
मौके से करीब डेढ़-दो सौ मीटर की दूरी पर महिला का कोहनी से नीचे का हिस्सा और एक हाथ भी मिला।

 उसके समीप ही इसी तरह का दूसरे हाथ का हिस्सा मिला। जबकि अधकटे हिस्से के पास ही एक पॉलिथीन से बाहर निकला हुआ बालों में उलझा मांस का लोथड़ा भी मिला जो संभवतया महिला का सिर का हिस्सा था। जिसे बुरी तरह कुचला गया था जिससे यह पहचानना भी मुश्किल हो रहा था कि यह सिर का हिस्सा ही है। जबड़े के कुछ हिस्से से पहचान की पुष्टि पुलिस कर सकी। इसके बाद भी पुलिस की करीब पांच सात घंटों तक जंगल में तलाश जारी रही लेकिन शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिल सके। बाद में मौके पर अलवर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड भी पहुंची। जिसने मौके से सबूत जुटाए।

पांच से सात दिन पुराना है शव 
मौके पर पहुंचे भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि शरीर का जो हिस्सा मिला है उससे महिला के शव होने की पुष्टि हुई है। पांच से सात दिन पुराना शव होने की आशंका है। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला के साथ कोई अपराध करके उसकी हत्या की गई और फिर शव को यहां डाल दिया गया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने आसपास के इलाके में गुमशुदा चल रही महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post