शहर के कान्हा पहाड़ी पर शुक्रवार शाम अज्ञात कारणाें से आग लग गई। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दी। आग लगने के कारणाें का पता नहीं चल पाया। शुक्रवार शाम काे लोगों को आग की लपटें दिखी। ऊंचाई अधिक हाेने से काफी दूर तक आग दिखाई दी। किसी ने पुलिस व प्रशासन काे सूचना दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हाेती गई।

काेतवाल मदनलाल कड़वासरा, एसआई श्रवण कुमार, नायब तहसीलदार अजीत जानू, पटवारी दलीप सिंह, मंडावा माेड़ चाैकी प्रभारी हाेशियार सिंह माैके पर पहुंचे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड काे दी गई। सूचना पर नगर परिषद की दमकल आग बुझाने पहुंची। पहाड़ी की चाेटी पर आग हाेने से आग बुझाने के प्रयास विफल रहे। लाेगाें का कहना था कि आग पहाड़ी की चाेटी पर उगे घास व पेड़ पाैधाें में लगी। इस पहाड़ी पर पिछले साल भी 20 अक्टूबर काे आग लगी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post