शनिवार को अलवर जिले के डडीकर गांव में 3 बच्चियों की जोहड़ (एक तरह का तालाब) में डूबने से मौत हो गई। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है।
घटना कीरो की ढाणी की है। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या पर मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियों की दादी मिश्रो देवी नरेगा में काम करने गई थी। पीछे से तीनों बच्चियां भी बाहर चलीं गई। जोहड़ के किनारे खेलते समय तीनों बच्चियों का पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गईं। नजदीक में ही काम कर रही जब इनकी दादी को पता लगा तो वो भी तीनों बच्चियों को बचाने के लिए पहुंची। इस दौरान दादी भी पानी में गिर गई। जिसे डूबने से पहले ही वहां काम कर रहे लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चियां एक ही परिवार से थीं। जो दो भाइयों की संतान थीं। जोहड़ छोटा ही था। जहां मनरेगा का काम भी चल रहा था। बच्चियां पानी की गहराई में चली गईं थीं। जोहड़ की गहराई करीब 10 से 12 फीट है। बच्चियों की उम्र करीब 12, 10 और 7 साल थी। बच्चियों के पिता का नाम गंगासिंह और मोहर सिंह हैं। दोनों सगे भाई हैं।

Post a Comment