रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल रिजेंसी में गुरुवार देर रात थाईलैंड से टूरिस्ट वीजा पर आई 41 वर्षीय महिला के साथ होटल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया और एक ने दुष्कर्म का प्रयास।
पीड़िता ने होटल के बाहर आकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी। मिलगेट थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच की। होटल के कर्मी भिवानी के जीतपुरा वासी गुलशन और एक अन्य के खिलाफ धारा 376 डी के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी गुलशन को काबू कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए हैं। यह बात भी सामने आई है कि विमान सेवा बंद होने के चलते टूरिस्ट वापस नहीं लौट पा रही थी। सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज मनमोहन ने बताया कि इस मामले में होटल कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसका पता चलते ही होटल मैनेजर व कर्मियों से भी पूछताछ की थी। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मार्च माह में थाईलैंड से दोस्तों संग इंडिया आई थी। इसके बाद जून में हिसार आ गई थी।
यहां शहर के अलग-अलग तीन होटलों में रही। गुरुवार को रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल रिजेंसी में कमरा बुक करके ठहरी थी। रात को अपने दाेस्त के साथ कहीं गई थी। इसके बाद देर रात करीब 1 बजे लौटकर होटल आई थी।
आरोप है कि वहां पर मौजूद दो कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एक ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने प्रयास किया। पीड़िता ने इनका विरोध करते हुए देर रात करीब साढ़े तीन बजे होटल के बाहर आकर हंगामा मचाया। फिर पुलिस को फोन करके बुलाया। यहां से पीड़िता को महिला थाने ले जाया गया। जहां महिला डीएसपी व एसएचओ ने कानूनी कार्रवाई की।

Post a Comment