देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 37 हजार 060 हो गई है। इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। 

भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। इन आंकड़ों की मानें तो भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।

 कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन हैं।
 सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शनिवार कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 9887 केस सामने आए। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई। 

इस दौरान देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई। इनमें 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 073 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 6642 लोगों की जान चली गई है।

दिल्ली में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला। दिल्ली के लोक नायक भवन स्थित मुख्यालय का यह मामला है। शुक्रवार को बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया है। ऑफिस आज भी यह सील रहेगा।



राजस्थान देश का पांचवां राज्य बन गया है, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में अब तक 218 लोगों की संक्रमण से मौतें हुईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post