राजस्थान मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2021/Rajasthan Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2021



किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। जिससे कि किसानों की आय में वृद्धि की जा सके। राजस्थान सरकार द्वारा भी किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न प्रकार योजनाएं संचालित की जा रही है। ऐसी ही एक योजना  मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों के बिजली के बिल में अनुदान प्रदान किया जाता है। 

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 9 जून 2021 को आरंभ किया गया है। Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana के माध्यम से प्रदेश के मीटर्ड किसान उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान राशि प्रतिमाह अधिकतम ₹1000 रुपए एवं प्रतिवर्ष अधिकतम ₹12000 रुपए है। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण निगम द्वारा द्विमासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर बिजली का बिल जारी किया जाएगा। बिजली के बिल की 60% राशि अनुपातिक आधार पर प्रतिमाह देय होती है। यह राशि अधिकतम ₹1000 प्रतिमाह होती है।  मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ सभी किसान उपभोक्ताओं को मई 2021 से मिलना आरंभ हो जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 1450 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की पात्रता/ योग्यता

  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल राजस्थान के कृषि उपभोक्ता ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाया जा सकता।
  • यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपकी आधार संख्या आपके खाते से लिंक होनी अनिवार्य है।

किसान मित्र ऊर्जा योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। अभी केवल सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2021 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया सक्रिय की जाएगी।

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2021 के महत्व पूर्ण बिन्दु

  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 9 जून 2021 को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसान उपभोक्ताओं को अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे कि उन्हें बिजली के बिल का भुगतान करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • यह अनुदान राशि प्रतिमाह अधिकतम ₹1000 एवं प्रतिवर्ष अधिकतम ₹12000 है।
  • सभी पात्र कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण निगम द्वारा इस योजना के अंतर्गत द्विमासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर बिजली का बिल जारी किया जाएगा।
  • इस योजना को आरंभ करने की घोषणा वर्ष 2021 के बजट में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा की गई थी।
  • बिजली के बिल की 60% राशि अनुपातिक आधार पर प्रति माह देय होगी। जो कि अधिकतम ₹1000 प्रति माह होगी।
  • इस योजना का लाभ सभी किसान उपभोक्ता मई 2021 से उठा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 1450 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ कृषि द्वारा केवल तभी उठाया जा सकता है जब कृषि के विद्युत वितरण निगम में कोई बकाया नहीं है।
  • Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2021 का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपनी आधार संख्या को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य होगा।
  • यदि किसान द्वारा बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाता है तो उस स्थिति में अनुदान राशि आगमी बिजली के बिल में देय होगी।
  • यदि कृषि द्वारा बिजली का कम उपयोग किया जाता है और बिल ₹1000 से कम आता है तो इस स्थिति में बिल की राशि एवं अनुदान राशि के बीच का अंतर लाभार्थी के खाते में जमा करवा दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से कृषि उपभोक्ता बिजली की बचत करने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाया जा सकता।

Post a Comment

Previous Post Next Post