बॉलिवुड ऐक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धार शुक्रवार 4 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दी और इस खबर से उनके फैन्स सरप्राइज हो गए। अब शादी के बाद यामी ने अपने फैन्स से अपनी मेहंदी की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में यामी काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो कलर का सूट पहना है जिस पर गोल्डन गोटा पट्टी का वर्क है।
फोटोज में यामी-आदित्य साथ नजर आ रहे हैं
यामी ने मेहंदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ओ मेरी प्यारी, क्यों चिंता करनी? जो तुम्हारे लिए बना है वह तुम्हें हमेशा हमेशा ढूंढ लेगा।- लल्लेश्वरी।' इनमें से एक फोटो में यामी आदित्य के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
यामी-आदित्य की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी
यामी और आदित्य की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। यामी शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य ने किया था जबकि यामी ने इसमें एक अहम भूमिका निभाई थी। सूत्रों के मुताबिक तभी से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार बढ़ा। मगर कभी भी इन दोनों ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।
यामी का फिल्मी करियर
यामी का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 28 नवंबर 1988 को हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर उनका पहला विज्ञापन 'फेयर एंड लवली' के लिए किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'चांद के पार चलो' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सीरियल 'प्यार न होगा कम' में भी काम किया था। 2012 में आई फिल्म 'विक्की डोनर' से उन्होंने बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया, जो उस समय का काफी बड़ा हिट था। वहीं, आदित्य ने 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए आदित्य को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Post a Comment