शहर के खरडी बावरी में एक पति द्वारा पत्नी पर चाकू से वार कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका नाम कालूराम कुमावत बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कालूराम के शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, पूरे मामले में परिवार द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया गया है।

मृत कालूराम के बेटे अनिल(18) ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसके पिता और मां में झगड़ा हुआ था। वो दूसरे कमरे में बैठा था। इस दौरान पिता ने मां पर चाकू से दो बार वार कर दिया। जिसके बाद मां घायल हालत में उसके पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। बेटा पिता कालूराम को देखने गया तो वो घर में नहीं था। जो कुछ देर ढूंढने पर घर के बाहर जानवरों के बाड़े में लोहे के एंगल से लटका मिला।

मृतक कालूराम (फाइल फोटो)
मृतक कालूराम (फाइल फोटो)

वहीं, घायल महिला को पड़ोसियों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। साथ ही कालूराम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही बेटे अनिल ने इसे पारिवारिक झगड़ा बताते हुए किसी भी तरह की जांच से मना किया है। मृतक कालूराम की एक 8 साल की बेटी भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post