1 मई से 18 से 45 साल के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा वे अपने आधारकार्ड से वैक्सीनेशन करा सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का पता नहीं है कि वैक्सीनेशन का सेंटर कहां हैं, तब इस काम को वॉट्सऐप की मदद से पूरा कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने चैटपॉट MyGov Corona Helpdesk शुरू की है। यहां से आप अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगा सकते हैं।
MyGovIndia ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उसने लिखा कि वॉट्सऐप पर MyGov Corona Helpdesk अब लोगों की नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में बताएगा। हेल्पडेस्क हिंदी और अंग्रेजी दोनों लेंग्वेज को सपोर्ट करता है। इसकी डिफॉल्ट लेंग्वेज अंग्रेजी होगी।
कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगाने इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो
1. सबसे पहले अपने फोन में 9013151515 नंबर को सेव करें। इसे किसी भी नाम से सेव कर सकते हैं।
2. नंबर सेव होने के बाद अपने वॉट्सऐप अकाउंट को ओपन करें। आप इसे वेब वर्जन में भी ओपन कर सकते हैं।
3. अब सेव किए गए नंबर यानी 9013151515 के चैट बॉक्स पर जाएं। यहां Hi, Hello या Namaste लिखकर सेंड करें।
4. अब चैटबॉट आपको 9 ऑप्शन्स का रिप्लाई करेगा। वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करें।
5. अब चैटबॉट आपको 2 ऑप्शन देगा। आपको सेंटर की जानकारी के लिए 1 लिखकर सेंड करना होगा।
6. अब अपने एरिया या शहर का पिन कोड डालें। आपको वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी मिल जाएगी।
7. आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तब चैटबॉट CoWIN पोर्टल का लिंक भी देगा। यहां से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Post a Comment