नागौर जिले में मेड़तारोड डेगाना रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक प्रेमी युगल मालगाड़ी के सामने कूद गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर है। उसे अजमेर रैफर किया गया है। दोनों बीती रात से लापता थे। सूचना पर जीआरपी मेड़तारोड थाना अधिकारी हेम सिंह, आरपीएफ डेगाना उप निरीक्षक सोमवीर चौधरी सहित पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, मृतक हस्तिराम चौकीदार (19) नागौर जिले के आलनियावास का रहने वाला था। जबकि महिला भी आलनियावास की रहने वाली है। दोनों गांव से मंगलवार को रात 8 बजे मोटरसाइकिल से निकले थे। करीब 50 किमी दूर आकर एक मालगाड़ी के आगे कूद गए। महिला विवाहित है तथा उसके एक साल तथा तीन साल के दो पुत्र हैं जबकि मृतक अविवाहित था।

मृतक के परिजनों ने बताई यह कहानी
मृतक के परिजनों ने बताया कि हस्तिराम रात आठ बजे घर से निकला था। रात को काफी देर तक इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। तब पता चला कि एक महिला भी वहां से लापता है। सुबह सात बजे किसी ने सूचना दी की ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post