शहर के राणी सती राेड पर माेतीलाल काॅलेज की चारदीवारी पर लगे एटीएम काे उखाड़कर ले जाने वाले बदमाशाें के बारे में पुलिस काे अहम सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशाें काे पकड़ने के लिए पुलिस टीम हरियाणा व झुंझुनूं जिले में तलाश कर रही है। बदमाशाें की ओर से जिस स्काॅर्पियाे कार का उपयाेग किया है पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
यह स्काॅर्पियाे झेरली पिलानी हाेकर हरियाणा की तरफ गई है। इसमें चार बदमाश थे। बदमाशाें काे पकड़ने के लिए पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। सीसीटीवी कैमराे खंगाले जा रहे है। साथ ही वारदात के दाैरान एक्टिव कुछ माेबाइल नंबराें पर भी पुलिस की नजर है। बताया जाता है कि वारदात के कुछ समय बाद कुछ माेबाइल स्वीच ऑफ हाे गए थे। पुलिस अब ऐसे संदिग्ध नंबराें के आधार पर बदमाशाें की तलाश में जुटी है।
हरियाणा व झुंझुनूं जिले के संदिग्ध युवकाें से पूछताछ की जा रही है। एटीएम की सार संभाल करने वाली कंपनी से जुड़े लाेगाें से भी पूछताछ कर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। बदमाशाें काे पकड़ने के लिए पुलिस एटीएम लूट की वारदाताें में पूर्व में शामिल रहे बदमाशाें का पता लगा रही है। साेमवार रात काे स्काॅर्पियाे में आए चार बदमाश गाड़ी के रस्सा बांधकर रुपयाें से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए थे। राणी सती मंदिर के सीसी टीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई थी।

Post a Comment